RBSE Class 10 Science Syllabus 2025-26
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर - कक्षा 10 विज्ञान पाठ्यक्रम (सत्र 2025-2026)
| बोर्ड | RBSE, Ajmer |
| विषय | विज्ञान (Science) |
| विषय कोड | SUB.CODE-07 |
| कक्षा | 10वीं (Secondary) |
| सत्र | 2025-2026 |
| प्रश्नपत्र अंक | 80 अंक |
| सत्रांक | 20 अंक |
| पूर्णांक | 100 अंक |
| समय | 3 घंटे 15 मिनट |
रराजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), जिसे Board of Secondary Education Rajasthan (BSER) भी कहा जाता है, भारत के राजस्थान राज्य में माध्यमिक शिक्षा का सर्वोच्च निकाय है। यह बोर्ड अजमेर में स्थित है और प्रतिवर्ष लाखों विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित करता है।
कक्षा 10 विज्ञान (Science) का यह पाठ्यक्रम शैक्षणिक सत्र 2025-2026 के लिए निर्धारित किया गया है। इस पाठ्यक्रम में रसायन विज्ञान (Chemistry), जीव विज्ञान (Biology) और भौतिक विज्ञान (Physics) के महत्वपूर्ण अध्याय सम्मिलित हैं।
परीक्षा प्रारूप (Examination Pattern)
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 विज्ञान की परीक्षा में 80 अंक का लिखित प्रश्नपत्र होता है और 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment/Sessional) के लिए निर्धारित हैं। परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे 15 मिनट है।
| मूल्यांकन प्रकार | समय | अंक | प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| प्रश्नपत्र (Written Exam) | 3:15 घंटे | 80 | 80% |
| सत्रांक (Internal Assessment) | - | 20 | 20% |
| कुल (Total) | - | 100 | 100% |
अंक वितरण (Marks Distribution)
RBSE कक्षा 10 विज्ञान पाठ्यक्रम में कुल 13 अध्याय हैं जो तीन मुख्य विषयों - रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और भौतिक विज्ञान में विभाजित हैं। प्रत्येक अध्याय के लिए निर्धारित अंक नीचे दिए गए हैं:
| क्र.सं. | अध्याय (हिंदी) | Chapter (English) | विषय | अंक |
|---|---|---|---|---|
| 1 | रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण | Chemical Reactions and Equations | Chemistry | 6 |
| 2 | अम्ल, क्षारक एवं लवण | Acids, Bases and Salts | Chemistry | 7 |
| 3 | धातु एवं अधातु | Metals and Non-metals | Chemistry | 5 |
| 4 | कार्बन एवं उसके यौगिक | Carbon and its Compounds | Chemistry | 7 |
| 5 | जैव प्रक्रम | Life Processes | Biology | 8 |
| 6 | नियंत्रण एवं समन्वय | Control and Coordination | Biology | 6 |
| 7 | जीवों में जनन | Reproduction in Organisms | Biology | 7 |
| 8 | आनुवंशिकता | Heredity | Biology | 4 |
| 9 | प्रकाश - परावर्तन तथा अपवर्तन | Light - Reflection and Refraction | Physics | 8 |
| 10 | मानव नेत्र तथा रंग-बिरंगा संसार | The Human Eye and The Colourful World | Physics | 4 |
| 11 | विद्युत | Electricity | Physics | 7 |
| 12 | विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव | Magnetic Effects of Electric Current | Physics | 6 |
| 13 | हमारा पर्यावरण | Our Environment | Biology | 5 |
| कुल अंक (Total Marks): | 80 | |||
🧪 रसायन विज्ञान (Chemistry) - 25 अंक
अध्याय 1: रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण (Chemical Reactions and Equations) - 6 अंक
📌 हिंदी में पाठ्यक्रम:
रासायनिक समीकरण–रासायनिक समीकरण लिखना, संतुलित रासायनिक समीकरण का महत्व, रासायनिक अभिक्रियाओं के प्रकार – संयोजन अभिक्रिया, वियोजन (अपघटन) अभिक्रिया, उष्माक्षेपी अभिक्रिया, उष्माशोषी अभिक्रिया, विस्थापन अभिक्रिया, द्विविस्थापन अभिक्रिया, उपचयन एवं अपचयन अभिक्रिया, दैनिक जीवन में उपचयन अभिक्रियाओं के प्रभाव– संक्षारण, विकृतगंधिता।
📌 Syllabus in English:
Chemical equation - Writing a Chemical equation, Importance of balanced chemical equation, Types of chemical reactions - Combination Reaction, Decomposition Reaction, Exothermic Reaction, Endothermic Reaction, Displacement Reaction, Double Displacement Reaction, Oxidation and Reduction, Effects of oxidation reactions in everyday life - Corrosion, Rancidity.
- रासायनिक समीकरण लिखना और संतुलित करना
- संयोजन और वियोजन अभिक्रियाएँ
- उष्माक्षेपी और उष्माशोषी अभिक्रियाएँ
- उपचयन-अपचयन (Redox) अभिक्रियाएँ
- संक्षारण और विकृतगंधिता
अध्याय 2: अम्ल, क्षारक एवं लवण (Acids, Bases and Salts) - 7 अंक
📌 हिंदी में पाठ्यक्रम:
अम्ल और क्षारक के रासायनिक गुणधर्म एवं अभिक्रिया, अम्ल व क्षारक में समानताएं– जलीय विलयन में अम्ल एवं क्षारक, अम्ल एवं क्षारक विलयन की प्रबलता–दैनिक जीवन में pH का महत्व, लवण के संबंध में जानकारी– लवण परिवार, लवणों का pH, साधारण नमक से रसायन, लवण के क्रिस्टल में शुष्कता।
📌 Syllabus in English:
Chemical properties and reactions of acids and bases, Similarities in acids and bases - Acid or base in water solution, Strength of an acid or base solution - Importance of pH in every day life, More about salts - Family of Salt, pH of salts, Chemicals from Common Salt, Dryness of salt crystals.
pH स्केल 0 से 14 तक होता है। pH 7 = उदासीन, pH < 7 = अम्लीय, pH > 7 = क्षारीय
अध्याय 3: धातु एवं अधातु (Metals and Non-metals) - 5 अंक
📌 हिंदी में पाठ्यक्रम:
धातुओं एवं अधातुओं के भौतिक एवं रासायनिक गुणधर्म एवं अभिक्रियाएँ– वायु में दहन, जल के साथ, अम्ल के साथ, धातु लवण के विलयन के साथ, सक्रियता श्रेणी, आयनिक यौगिकों का निर्माण और गुणधर्म, धातुओं की प्राप्ति– धातुओं का निष्कर्षण, अवस्करों का समृद्धिकरण, सक्रियता श्रेणी के आधार पर धातुओं का निष्कर्षण, धातुओं का परिष्करण–संक्षारण से सुरक्षा।
📌 Syllabus in English:
Physical and chemical properties of metals and non-metals and chemical Reaction - Combustion in air, with water, with acid, with metals salt solutions, The reactivity series, Formation and properties of ionic compound, Occurrence of metal - Extraction of metals, Enrichment of ore, Extraction metals on the basis of Reactivity series, Refining of metals, Corrosion - Prevention of corrosion.
अध्याय 4: कार्बन एवं उसके यौगिक (Carbon and its Compounds) - 7 अंक
📌 हिंदी में पाठ्यक्रम:
कार्बन यौगिकों में आबंधन– सहसंयोजी आबंध का निर्माण, कार्बन की सर्वतोमुखी प्रकृति– संतृप्त एवं असंतृप्त कार्बन यौगिक, श्रंखलाएँ, शाखाएँ एवं वलय, समजातीय, श्रेणी, कार्बन यौगिकों की नामपद्धति, कार्बन यौगिकों के रासायनिक गुण– दहन, ऑक्सीकरण, संकलन अभिक्रिया, प्रतिस्थापन अभिक्रिया, कुछ महत्वपूर्ण कार्बनिक यौगिक– इथेनॉल और एथेनोइक एसिड, साबुन और डिटर्जेंट।
📌 Syllabus in English:
Bonding in carbon compounds - Formation of covalent bond, Versatile nature of carbon - Saturated and Unsaturated carbon compound, Chains, Branches and rings, Homologous series, Nomenclature of carbon compounds, Chemical properties of carbon compounds - Combustion, oxidation, Addition reaction, Substitution reaction, Some important carbon compounds - ethanol and ethanoic acid, soaps and detergents.
IUPAC नामकरण और संरचना सूत्र लिखने का अभ्यास करें। यह अध्याय 7 अंकों का है - सबसे महत्वपूर्ण!
🌿 जीव विज्ञान (Biology) - 30 अंक
अध्याय 5: जैव प्रक्रम (Life Processes) - 8 अंक
📌 हिंदी में पाठ्यक्रम:
जैव प्रक्रम, पोषण– स्वपोषी पोषण, विषमपोषी पोषण, जीवों में पोषण, मनुष्य में पोषण, श्वसन, वहन–मानव, पादप, उत्सर्जन–मानव, पादप।
📌 Syllabus in English:
Life processes, Nutrition - Autotrophic Nutrition, Heterotrophic Nutrition, Nutrition in Organisms, Nutrition in Human Beings, Respiration, Transportation - Human Beings, Plants, Excretion - Human Beings, Plants.
यह अध्याय 8 अंक का है - संपूर्ण पाठ्यक्रम में सबसे अधिक! पाचन तंत्र, श्वसन तंत्र, परिसंचरण तंत्र और उत्सर्जन तंत्र के चित्र याद करें।
अध्याय 6: नियंत्रण एवं समन्वय (Control and Coordination) - 6 अंक
📌 हिंदी में पाठ्यक्रम:
जंतु–तंत्रिका तंत्र– प्रतिवर्ती क्रिया, मानव मस्तिष्क, ऊतक रक्षा, तंत्रिका उत्तक क्रिया, पादपों में समन्वय–उद्दीपन के लिए तत्काल अनुक्रिया, वृद्धि के कारण गति, जंतुओं में हॉर्मोन।
📌 Syllabus in English:
Animals Nervous system - Reflex action, Human Brain, Tissue Protection, Nervous tissue action, Coordination in plants - Immediate Response to Stimulus, Movement Due to Growth, Hormones in animals.
अध्याय 7: जीवों में जनन (Reproduction in Organisms) - 7 अंक
📌 हिंदी में पाठ्यक्रम:
जीवों द्वारा अपनी प्रतिकृति का सृजन– विभिन्नता का महत्व, एकल जीवों में प्रजनन की विधियाँ–विखंडन, खंडन, पुनरूद्धवन (पुनर्जनन), मुकुलन, कायिक प्रवर्धन, बीजाणु समासंघ, लैंगिक जनन–लैंगिक जनन प्रणाली की आवश्यकता, पुष्पीपौधों में लैंगिक जनन, मानव में लैंगिक जनन, नर जनन तंत्र, मादा जनन तंत्र, अण्ड का निषेचन नहीं होना, जनन स्वास्थ्य।
📌 Syllabus in English:
Create exact copies of themselves by Organisms - The Importance of Variation, Modes of reproduction used by single Organisms - Fission, Fragmentation, Regeneration, Budding, Vegetative Propagation, Spore Formation, Sexual reproduction - Need for Sexual mode of Reproduction, Sexual reproduction in flowering plants, sexual reproduction in Human Beings, Male Reproductive system, Female Reproductive system, No fertilization of the egg, Reproductive health.
अध्याय 8: आनुवंशिकता (Heredity) - 4 अंक
📌 हिंदी में पाठ्यक्रम:
जनन के दौरान विभिन्नताओं का संचयन, आनुवंशिकता–वंशागत लक्षण, लक्षणों की वंशागति के नियम, मेंडल का योगदान, वंशागत लक्षण की अभिव्यक्ति, लिंग निर्धारण।
📌 Syllabus in English:
Accumulation of variation during reproduction, Heredity - Inherited Traits, Rules for the inheritance of Traits - Mendel's Contribution, Expression of Inherited Traits, Sex Determination.
अध्याय 13: हमारा पर्यावरण (Our Environment) - 5 अंक
📌 हिंदी में पाठ्यक्रम:
पारितंत्र–आहार श्रृंखला एवं जाल, पर्यावरणीय समस्याएँ– ओजोन परत एवं अपक्षय, कचरा प्रबंधन, जैव निम्नीकरणीय पदार्थ, अजैव निम्नीकरणीय पदार्थ।
📌 Syllabus in English:
Eco-system - Food Chains and webs, Environmental Problems - Ozone layer and Depletion, Garbage Management, Biodegradable Substances, Non Biodegradable Substances.
⚡ भौतिक विज्ञान (Physics) - 25 अंक
अध्याय 9: प्रकाश - परावर्तन तथा अपवर्तन (Light - Reflection and Refraction) - 8 अंक
📌 हिंदी में पाठ्यक्रम:
प्रकाश का परावर्तन, गोलीय दर्पण– प्रतिबिम्बों का निरूपण, किरण आरेखों का उपयोग करके गोलीय दर्पणों द्वारा बने प्रतिबिम्बों का निरूपण, परावर्तन के लिए चिन्ह परिपाटी, दर्पण सूत्र तथा आवर्धन, प्रकाश का अपवर्तन–काँच के आयताकार स्लैब से अपवर्तन, गोलीय लैंसों के द्वारा अपवर्तन, लैंसों द्वारा प्रतिबिम्ब का बनना, किरण आरेखों के उपयोग द्वारा लैंसों प्रतिबिम्ब बनना, गोलीय लैंसों के लिए चिन्ह परिपाटी, लैंस सूत्र तथा आवर्धन, लैंस की क्षमता।
📌 Syllabus in English:
Reflection of light, Spherical mirrors - Image formation, Representation of Image Formed by Spherical mirrors Using Ray Diagrams, Sign Convention for Reflection, Mirror Formula and Magnification, Refraction of light - Refraction through a Rectangular Glass Slab, The Refractive Index, Refraction by Spherical lenses, Image Formation by Lenses, Image formation in Lenses Using Ray Diagrams, Sign Convention for Spherical Lenses, Lens Formula and Magnification, Power of Lens.
दर्पण सूत्र: 1/v + 1/u = 1/f
लेंस सूत्र: 1/v - 1/u = 1/f
आवर्धन: m = v/u = h'/h
लेंस क्षमता: P = 1/f (डायोप्टर में)
अध्याय 10: मानव नेत्र तथा रंग-बिरंगा संसार (The Human Eye and The Colourful World) - 4 अंक
📌 हिंदी में पाठ्यक्रम:
मानव नेत्र – समंजन क्षमता, दृष्टि दोष तथा उनका संशोधन, प्रिज्म से प्रकाश का अपवर्तन, काँच के प्रिज्म द्वारा श्वेत प्रकाश का विक्षेपण, वायुमंडलीय अपवर्तन, प्रकाश का प्रकीर्णन–टिंडल प्रभाव , स्वच्छ आकाश का नीला रंग।
📌 Syllabus in English:
The Human Eye - Power of Accommodation, Defects of vision and their correction, Refraction of light through a prism, Dispersion of white light by a glass prism, Atmospheric refraction, Scattering of light - Tyndall Effect, Clear Blue Sky.
अध्याय 11: विद्युत (Electricity) - 7 अंक
📌 हिंदी में पाठ्यक्रम:
विद्युत धारा और परिपथ, विद्युत विभव और विभवांतर, विद्युत परिपथ आरेख, ओम का नियम, वे कारक जिन पर किसी चालक का प्रतिरोध निर्भर करता है, प्रतिरोधकों के निकाय का प्रतिरोध, श्रेणी क्रम, पार्श्व क्रम, विद्युत धारा का तापीय प्रभाव, विद्युतधारा के तापीय प्रभाव के व्यावहारिक अनुप्रयोग, विद्युत शक्ति।
📌 Syllabus in English:
Electric current and circuit. Electric potential and potential difference. Circuit diagram, Ohm's law, factors on which the resistance of a conductor depends, Resistance of a System of Resistors - Series Parallel, Heating effect of electric current - Practical Application of Heating effect of electric current, Electric power.
ओम का नियम: V = IR
विद्युत शक्ति: P = VI = I²R = V²/R
ऊर्जा: H = I²Rt (जूल में)
श्रेणी क्रम: R = R₁ + R₂ + R₃
समानांतर क्रम: 1/R = 1/R₁ + 1/R₂ + 1/R₃
अध्याय 12: विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव (Magnetic Effects of Electric Current) - 6 अंक
📌 हिंदी में पाठ्यक्रम:
चुंबकीय क्षेत्र और क्षेत्र रेखाएँ, विद्युत धारावाही चालक के कारण चुंबकीय क्षेत्र–सीधे चालक से विद्युत धारा प्रवाहित होने के कारण चुंबकीय क्षेत्र, दक्षिणहस्त अंगुष्ठ नियम, विद्युत धारावाही वृत्ताकार पाश के कारण चुंबकीय क्षेत्र, परिनालिका में प्रवाहित विद्युत धारा के कारण चुंबकीय क्षेत्र, चुंबकीय क्षेत्र में विद्युत धारावाही चालक पर बल– फ्लेमिंग वाम हस्त नियम, घरेलू विद्युत परिपथ।
📌 Syllabus in English:
Magnetic field and field lines, Magnetic field due to current carrying conductor - Magnetic Field due to a current through a straight conductor, Right hand thumb rule, Magnetic field due to a current through a circular loop, Magnetic field due to a current in a solenoid, Force on current carrying conductor in a Magnetic field - Fleming's left hand rule, Domestic electric circuits.
📖 निर्धारित पुस्तकें (Prescribed Books)
📚 अधिकृत पाठ्यपुस्तक:
विज्ञान - N.C.E.R.T. (एन.सी.ई.आर.टी.) से प्रतिलिप्याधिकार अन्तर्गत प्रकाशित
Science - NCERT's Book Published under Copyright.
💡 नोट: NCERT की पुस्तक ही परीक्षा के लिए आधिकारिक और पर्याप्त है। अतिरिक्त संदर्भ पुस्तकों की आवश्यकता नहीं है।
📝 परीक्षा तैयारी टिप्स (Preparation Tips)
🎯 रसायन विज्ञान के लिए:
- रासायनिक समीकरणों को संतुलित करने का अभ्यास करें
- pH स्केल और संकेतक याद करें
- धातुओं की सक्रियता श्रेणी याद करें
- IUPAC नामकरण का अभ्यास करें
🌿 जीव विज्ञान के लिए:
- सभी तंत्रों के चित्र बनाना सीखें
- जैव प्रक्रमों की परिभाषाएँ याद करें
- मेंडल के नियम और पुनेट वर्ग समझें
- पारिस्थितिकी तंत्र और खाद्य श्रृंखला
⚡ भौतिक विज्ञान के लिए:
- सभी सूत्र याद करें और अभ्यास करें
- किरण आरेख बनाना सीखें
- संख्यात्मक प्रश्नों का अभ्यास करें
- परिपथ आरेख बनाना और पढ़ना सीखें
⚠️ महत्वपूर्ण सूचना (Important Notice)
यह पाठ्यक्रम राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की आधिकारिक वेबसाइट से लिया गया है। परीक्षा से पूर्व नवीनतम पाठ्यक्रम के लिए rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अवश्य जाँच करें।
🔗 संबंधित लेख (See Also)
श्रेणियाँ: RBSE Syllabus Class 10 Science 2025-26
टैग्स: #RBSE #RajasthanBoard #Class10Science #विज्ञान #पाठ्यक्रम #2025-26 #Chemistry #Physics #Biology #BoardExam #NCERT
📅 अंतिम अपडेट: दिसंबर 2024 | स्रोत: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर
यह लेख शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। सभी अधिकार RBSE/BSER अजमेर के पास सुरक्षित हैं।


No comments:
Post a Comment