RBSE Class 10 Hindi Grammar: Sandhi and Samas Tricks (संधि और समास) | Marwari Mission 100

📅 Monday, 5 January 2026 📖 3-5 min read
✨ Marwari Mission 100 ✨

RBSE Class 10: हिन्दी व्याकरण

टॉपिक: संधि और समास (Tricks)

🎯 अंक भार: 2 अंक (Session 2025-26)

Powered by: Shala Saral™ | Sarkari Service Prep™

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) के कक्षा 10 हिन्दी पाठ्यक्रम (2025-26) में संधि और समास को शामिल किया गया है। परीक्षा में अक्सर प्रश्न इस तरह आते हैं: "दिए गए शब्द का संधि-विच्छेद कीजिए" या "समास का नाम बताइए"

इस लेख में हम रटने की जगह शब्दों को तोड़ने और जोड़ने की ट्रिक्स सीखेंगे।

1. संधि (Sandhi)

दो वर्णों के मेल से जो विकार (परिवर्तन) उत्पन्न होता है, उसे संधि कहते हैं। मुख्य रूप से संधि के तीन भेद हैं:

(क) स्वर संधि

स्वरों का स्वरों से मेल। इसके 5 उपभेद हैं:

  • दीर्घ: बड़ी मात्रा बनती है (आ, ई, ऊ)।
    विद्या + आलय = विद्यालय
  • गुण: ऊपर एक मात्रा (े, ो)।
    नर + ईश = नरेश
  • वृद्धि: ऊपर दो मात्राएँ (ै, ौ)।
    एक + एक = एकैक
  • यण: य, व, र से पहले आधा अक्षर।
    प्रति + एक = प्रत्येक
  • अयादि: अय, आय, अव, आव की ध्वनि।
    ने + अन = नयन

(ख) व्यंजन संधि

व्यंजन के बाद स्वर या व्यंजन आने पर बदलाव।

Trick: अक्सर पहले शब्द का आखिरी अक्षर आधा होता है या बदल जाता है।
जगत + ईश = जगदीश (त का द बन गया)
दििक + अम्बर = दिगम्बर (क का ग बन गया)

(ग) विसर्ग संधि (:)

विसर्ग (:) के स्थान पर 'ओ', 'र्', 'श्', 'ष्', 'स्' हो जाता है।

Trick: शब्द को तोड़ते समय जहाँ 'श/स/र' की आवाज आए, वहां विसर्ग लगा दें।
मनोहर → मन: + हर
नमस्ते → नम: + ते
दुर्बल → दु: + बल

2. समास (Samas)

दो या दो से अधिक शब्दों के मेल से बने नए सार्थक शब्द को समास कहते हैं। RBSE 10वीं के लिए ये 6 भेद याद रखें:

समास का नाम पहचान (Trick) उदाहरण
1. अव्ययीभाव पहला पद प्रधान व उपसर्ग होता है (यथा, आ, भर, प्रति)। यथाशक्ति, प्रतिदिन, आजन्म।
2. तत्पुरुष तोड़ने पर कारक चिह्न (का, के, की, में, पर, से) आते हैं। राजपुत्र (राजा का पुत्र), रसोईघर (रसोई के लिए घर)।
3. कर्मधारय विशेषता बताई जाती है। (है जो, के समान)। नीलकमल (नीला है जो कमल), चरणकमल।
4. द्विगु पहला शब्द संख्या (Number) होता है। चौराहा (चार राहों का समूह), सप्ताह, त्रिभुज।
5. द्वंद्व दोनों पद प्रधान। बीच में 'और' या '-' आता है। माता-पिता, रात-दिन, दाल-रोटी।
6. बहुव्रीहि कोई तीसरा ही अर्थ निकलता है (अक्सर देवी-देवता)। दशानन (रावण), लंबोदर (गणेश), पीताम्बर (विष्णु)।

3. संधि और समास में अंतर

  • संधि: इसमें वर्णों (Sounds/Letters) का मेल होता है। (जैसे: विद्या + आलय)
  • समास: इसमें शब्दों (Words) का मेल होता है। (जैसे: राजा का पुत्र)

📝 महत्वपूर्ण प्रश्न (Board Exam Special)

प्रश्न 1: निम्न शब्दों का संधि-विच्छेद कर संधि का नाम लिखिए:

  1. स्वागत
  2. जगदीश
  3. मनोज

प्रश्न 2: निम्न सामासिक पदों का विग्रह कर समास का नाम बताइए:

  1. दशानन
  2. माता-पिता
  3. चौराहा

✅ उत्तरमाला (Answers):

उत्तर 1:
1. सु + आगत (यण संधि)
2. जगत + ईश (व्यंजन संधि)
3. मन: + ज (विसर्ग संधि)

उत्तर 2:
1. दस हैं आनन (मुख) जिसके = रावण (बहुव्रीहि समास)
2. माता और पिता (द्वंद्व समास)
3. चार राहों का समूह (द्विगु समास)

© 2026 Shala Saral™ & Sarkari Service Prep™. All Rights Reserved.

📤 शेयर करें:

💼

सरकारी नौकरी की तैयारी करें!

SSC, Railway, Bank, UPSC के लिए

Visit Now →

💬 टिप्पणियाँ

No comments:

Post a Comment