✅ विज्ञापन के 4 स्वर्णिम नियम (Golden Rules)
- बॉक्स (Box): विज्ञापन हमेशा एक चौकोर बॉक्स के अंदर ही बनाएं।
- शीर्षक (Title): प्रोडक्ट का नाम बड़े और मोटे अक्षरों में हो।
- नारा (Slogan): एक तुकबंदी वाला स्लोगन जरूर लिखें (जैसे: धमाका, खुशखबरी)।
- संपर्क (Contact): अंत में पता या मोबाइल नंबर जरूर लिखें।
1. किसी वस्तु को बेचने के लिए (For Sale)
अगर पेन, बैग, हेलमेट, या रक्षक हेलमेट पर विज्ञापन आए, तो यह फॉर्मेट यूज़ करें:
✅ आकर्षक रंगों में उपलब्ध
✅ ISI मार्क प्रमाणित
✅ सिर की सुरक्षा की गारंटी
मो. 9876xxxxxx
2. मकान/किराये के लिए (To-Let)
अगर पुराना मकान बेचना हो या किराये पर देना हो:
🏠 24 घंटे पानी और बिजली
🏠 हवादार और खुला वातावरण
🏠 मेन मार्केट के पास
मो. 9414xxxxxx
3. खोया - पाया (Lost & Found)
अगर कोई बच्चा या वस्तु खो गई हो:
नाम: बंटी (उम्र 10 वर्ष)
रंग: गोरा, कद: 4 फुट
पहचान: लाल टी-शर्ट और नीली जींस पहने हुए है। दाहिने हाथ पर चोट का निशान है।
दिनांक 20 जनवरी से गांधी पार्क से लापता है।
मो. 9928xxxxxx
4 नंबर पक्के! 💯
बस बॉक्स बनाना मत भूलना!
अगली पोस्ट: "पत्र लेखन" (Letter Writing) - औपचारिक और अनौपचारिक।


No comments:
Post a Comment