RBSE Class 9 Art Education Model Paper 2025-26 PDF | कक्षा 9 कला शिक्षा (चित्रकला, संगीत एवं नाट्य) मॉडल पेपर

📅 Tuesday, 3 March 2026 📖 पढ़ रहे हैं...
मॉडल प्रश्न पत्र – कक्षा 9 कला शिक्षा (83) | RBSE

मॉडल प्रश्न पत्र
कला शिक्षा | Art Education
कक्षा – 9 | Class – 9

विषय कोड : 83  |  निर्धारित पुस्तक : कला कुञ्ज — BSER, अजमेर
महत्त्वपूर्ण | Important : इस विषय के पाठ्यक्रम को दो भागों में विभक्त किया गया है —
(क) चित्रकला  |  (ख) संगीत एवं नाट्य
प्रत्येक खंड 50 अंक का। प्रत्येक विषय का पूर्णांक 100 होगा।
पूर्णांक 100 में से अर्जित प्राप्तांकों को ग्रेड में परिवर्तित कर अंक तालिका में ग्रेडिंग प्रदान की जाएगी।
समय | Timeपूर्णांक | Max. Marks
3 घंटे 15 मिनट | 3:15 Hrs100

अंक योजना | Marks Plan

क्र.सं.कक्षा-अर्जन अधिगम कार्यअंक
(i)सैद्धांतिक (चित्रकला तथा संगीत एवं नाट्य)45
(ii)प्रायोगिक (चित्रकला तथा संगीत एवं नाट्य)35
(iii)प्रस्तुति कार्य (चित्रकला तथा संगीत एवं नाट्य)20
कुल100
सामान्य निर्देश :
  1. प्रश्नपत्र खंड-क (चित्रकला) एवं खंड-ख (संगीत एवं नाट्य) में विभाजित है।
  2. प्रत्येक खंड 50 अंक का है।
  3. जहाँ अथवा का विकल्प हो, किसी एक का उत्तर दें।
  4. प्रायोगिक एवं प्रस्तुति कार्य निर्धारित समय-सीमा में जमा करें।

खंड-कचित्रकला | Art (Visual Art)(50 अंक)

1. सैद्धांतिक पक्ष | Theory — (15 अंक)

प्र.क्र.प्रश्नअंक
चित्रकला के तत्व — रेखा, रूप, वर्ण, तान, पोत, अन्तराल (05 अंक)
1.चित्रकला के किन्हीं तीन तत्वों को परिभाषित करते हुए उनके उदाहरण दीजिए।
(रेखा / रूप / वर्ण / तान / पोत / अन्तराल)
3
2.वर्ण (Colour) के प्रकार लिखिए। प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक वर्णों के नाम बताइए।2
माध्यम एवं तकनीक — जल रंग, तेल रंग, एक्रेलिक, टेम्परा, वाश, पेस्टल, मिश्रित, कोलेग्राफी (06 अंक)
3.जल रंग (Water Colour) तकनीक की विशेषताएँ लिखिए तथा इसके प्रयोग की विधि समझाइए।3
अथवा — कोलेग्राफी (Collography) क्या है? इसकी प्रक्रिया का वर्णन कीजिए।
4.पेस्टल एवं टेम्परा माध्यम में दो-दो अंतर लिखिए।3
अथवा — वाश (Wash) तकनीक का वर्णन कीजिए।
राजस्थान की लोक कलाएँ — रंगोली, मांडने, अल्पना, मेहंदी, गणगौर (04 अंक)
5.राजस्थान की किन्हीं दो लोक कलाओं का परिचय देते हुए उनकी विशेषताएँ लिखिए।
(रंगोली / मांडने / अल्पना / मेहंदी / गणगौर)
4
अथवा — मांडने एवं रंगोली में अंतर स्पष्ट कीजिए तथा इनके सामाजिक महत्व का वर्णन कीजिए।

2. प्रायोगिक पक्ष | Practical — (25 अंक)

🎨 प्रायोगिक कार्य निर्देश (परीक्षा के दिन)
  1. (क) मुक्त हस्त रेखांकन | Free Hand Sketching — (10 अंक)
    प्राकृतिक एवं मानव रचित आकारों के समूह (अधिकतम 3 वस्तुएँ) का मुक्त हस्त रेखांकन अभ्यास करें। पेंसिल छाया-प्रकाश (Light & Shade) सहित।
    उदाहरण: फूल+पत्ती+फल / घड़ा+कटोरा+कप / कुर्सी+मेज+किताब आदि
  2. (ख) लोक कला आलंकारिक संयोजन | Folk Art Decorative Composition — (10 अंक)
    लोक कलाओं में प्रचलित आकारों का अलंकारिक संयोजन — विभिन्न रंगों में जल रंग अथवा टेम्परा द्वारा पूर्ण करें।
    1/4 इम्पीरियल शीट पर कलम द्वारा कोलेग्राफी।
  3. (ग) पेंसिल स्केच | Pencil Sketch — (05 अंक)
    प्राकृतिक एवं मानव निर्मित वस्तुओं अथवा मानवाकृतियों का सरल रेखांकन।

3. प्रस्तुति कार्य (सबमिशन वर्क) | Submission Work — (10 अंक)

क्र.कार्य विवरणअंक
(i)प्रायोगिक पक्ष (क) के साथ दौरान बनाए गए 4 कार्य फाइल में प्रस्तुत करें।2
(ii)प्रायोगिक पक्ष (ख) के साथ दौरान बनाए गए 5 कार्य (जिनमें से एक कोलेग्राफी से सम्मिलित हो) प्रस्तुत करें।4
(iii)प्रायोगिक पक्ष (ग) के साथ दौरान बनाए गए 20 कार्य फाइल में प्रस्तुत करें।4
चित्रकला उप-योग50
नोट : (i) सत्रीय प्रस्तुतीय कार्य 1/4 इम्पीरियल शीट पर बनाकर संकलित कर फाइल के रूप में प्रस्तुत किए जाएँ।
(ii) प्रायोगिक पक्ष से सम्बन्धित चित्र सामग्री का प्रकाशन पुस्तक में किया जाएगा।

खंड-खसंगीत एवं नाट्य | Music & Drama(50 अंक)

1. सैद्धांतिक पक्ष | Theory — (20 अंक)

प्र.क्र.प्रश्नअंक
(क) संगीत की परिभाषाएँ — संगीत, नाद, श्रुति, स्वर, सप्तक, आरोह-अवरोह (05 अंक)
6.संगीत की परिभाषा लिखिए तथा नाद, श्रुति और स्वर में अंतर स्पष्ट कीजिए।3
7.सप्तक (Saptak) किसे कहते हैं? मन्द्र, मध्य एवं तार सप्तक की व्याख्या कीजिए।2
(ख) वाद्य यन्त्रों के प्रकार — तत, अवनद्ध, घन, सुषिर (05 अंक)
8.वाद्य यन्त्रों के चार प्रकारों का वर्णन करते हुए प्रत्येक के दो-दो उदाहरण दीजिए।
(i) तत वाद्य (ii) अवनद्ध वाद्य (iii) घन वाद्य (iv) सुषिर वाद्य
5
अथवा — राजस्थान के किन्हीं चार प्रमुख लोक वाद्य यन्त्रों का वर्णन उनके प्रकार सहित कीजिए।
(ग) राजस्थानी लोक संगीत — लोक गीत, लोक वाद्य, लोक नृत्य (05 अंक)
9.राजस्थानी लोक गीतों की विशेषताएँ लिखिए तथा किन्हीं तीन प्रमुख लोक गीतों का परिचय दीजिए।3
10.राजस्थान के किन्हीं दो लोक नृत्यों का परिचय दीजिए।2
अथवा — राजस्थानी लोक संगीत (गायन, वादन, नृत्य) की संक्षिप्त जानकारी दीजिए।
(घ) नाटक की सामान्य जानकारी — एकांकी, एकाभिनय, मूकाभिनय, लोक नाट्य, नुक्कड़ नाटक (05 अंक)
11.एकांकी और नुक्कड़ नाटक में अंतर स्पष्ट कीजिए तथा दोनों के उद्देश्य बताइए।3
12.मूकाभिनय (Mime) क्या है? इसकी विशेषताएँ लिखिए।2
अथवा — लोक नाट्य (Folk Drama) का परिचय देते हुए राजस्थान के लोक नाट्य रूपों का वर्णन कीजिए।

2. प्रायोगिक पक्ष | Practical — (20 अंक)

🎵 संगीत एवं नाट्य प्रायोगिक कार्य
  1. (क) गीत अभ्यास — (05 अंक)
    निम्नलिखित गीतों का अभ्यास एवं प्रस्तुति:
    — राष्ट्र गान (Jana Gana Mana)
    — राष्ट्र गीत (वन्दे मातरम्)
    — विद्यालय प्रार्थना
  2. (ख) लोक गीत प्रस्तुति — (05 अंक)
    प्रादेशिक लोक गीत एवं देशभक्ति गीत का सुरीला गायन।
    राजस्थानी लोक गीत — तीज, त्योहार, लोक पर्व से संबंधित।
  3. (ग) लोक वाद्य यन्त्र चित्र संग्रह — (05 अंक)
    राजस्थानी लोक वाद्य यन्त्रों का संग्रह: चित्र बनाना एवं संकलन।
    जैसे: सारंगी, इकतारा, ढोलक, मंजीरा, भपंग, रावणहत्था आदि।
  4. (घ) नाट्य मंचन — (05 अंक)
    कक्षा-9 से सम्बन्धित किसी भी विषय की कहानी या कविता का नाट्य मंचन।
    मंच सज्जा, संवाद, भूमिका निभाना — सभी का मूल्यांकन किया जाएगा।

3. प्रस्तुति कार्य (सबमिशन वर्क) | Submission Work — (10 अंक)

क्र.कार्य विवरणअंक
(क)प्रायोगिक पक्ष के गीतों आदि की लिखित फाइल बनाना। अवसर विशेष पर गाए जाने वाले गीतों का संग्रह — तीज त्योहार, लोक पर्व, राष्ट्रीय पर्व के गीत इत्यादि।4
(ख)राजस्थानी लोक संगीत (गायन, वादन, नृत्य) से सम्बन्धित 10 चित्रों का संग्रह फाइल में प्रस्तुत करें।4
(ग)मंच व्यवस्था एवं रंग सज्जा से सम्बन्धित विभिन्न चित्रों का संग्रह2
संगीत एवं नाट्य उप-योग50

ग्रेडिंग प्रणाली | Grading System

अंकों का प्रतिशत0–2021–4041–6061–8081–100
ग्रेड | GradeEDCBA
विवरणसामान्य से नीचेसामान्यअच्छाबहुत अच्छाउत्कृष्ट

सम्पूर्ण अंक-सारांश | Complete Marks Summary

खंडकार्यअंक
खंड-क
चित्रकला
सैद्धांतिक पक्ष15
प्रायोगिक पक्ष25
प्रस्तुति कार्य10
चित्रकला उप-योग50
खंड-ख
संगीत एवं नाट्य
सैद्धांतिक पक्ष20
प्रायोगिक पक्ष20
प्रस्तुति कार्य10
संगीत एवं नाट्य उप-योग50
कुल योग100
— ✦ प्रश्नपत्र समाप्त ✦ —

📤 शेयर करें:

💼

सरकारी नौकरी की तैयारी करें!

SSC, Railway, Bank, UPSC के लिए

Visit Now →

💬 टिप्पणियाँ

No comments:

Post a Comment