कक्षा 12 भूगोल (कोड 14) – अर्धवार्षिक मॉडल पेपर 2026-27
सैद्धांतिक प्रश्नपत्र: 56 अंक | लेखक: NCERTClasses टीम
सामान्य निर्देश
- सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। जहाँ 'अथवा' दिया है, वहाँ केवल एक विकल्प हल करें।
- प्रश्न के सामने कोष्ठक में उसके अंक दिए गए हैं। प्रश्नपत्र के दो भाग हैं: भाग-1 मानव भूगोल के मूल सिद्धांत (28 अंक) तथा भाग-2 भारत: लोग और अर्थव्यवस्था (28 अंक)।
- खंड-क में 14 अंक (8 बहुविकल्पीय + मानचित्र कार्य के 6), खंड-ख में 7 प्रश्न (प्रत्येक 2), खंड-ग में 4 प्रश्न (प्रत्येक 3), खंड-घ में 4 प्रश्न (प्रत्येक 4)।
- प्रश्न 2 (मानचित्र कार्य) के लिए विश्व तथा भारत के रेखा-मानचित्र (आउटलाइन मैप) अलग से दिए जाएँगे; उन्हें उत्तर-पुस्तिका के साथ संलग्न करें।
- प्रत्येक प्रश्न के आगे छोटे टैग में भाग व इकाई दी गई है (जैसे भा-1/इ-3)।
खंड-क : वस्तुनिष्ठ एवं मानचित्र कार्य (14 अंक)
- 'रुको और जाओ निश्चयवाद' (Stop and Go Determinism) की संकल्पना किस भूगोलवेत्ता से जुड़ी है? (क) ग्रिफिथ टेलर (ख) वाइडल डी ला ब्लाश (ग) रैटज़ेल (घ) कार्ल रिटर [1]भा-1/इ-1
- स्थानांतरी (झूम) कृषि को मैक्सिको एवं मध्य अमेरिका में किस नाम से जाना जाता है? (क) रोका (ख) मिल्पा (ग) कोनुको (घ) लादांग [1]भा-1/इ-3
- किसी संगठन या सरकार में उच्चतम स्तर पर नीति-निर्णय लेने वाले अधिकारी किस आर्थिक क्रियाकलाप में गिने जाते हैं? (क) प्राथमिक (ख) द्वितीयक (ग) चतुर्थक (घ) पंचम [1]भा-1/इ-3
- जनगणना में लिंगानुपात का अर्थ है: (क) प्रति हज़ार जनसंख्या पर महिलाएँ (ख) प्रति हज़ार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या (ग) प्रति हज़ार महिलाओं पर पुरुषों की संख्या (घ) कुल जनसंख्या में पुरुषों का प्रतिशत [1]भा-2/इ-1
- निम्नलिखित में से कौन-सी रबी की फसल है? (क) बाजरा (ख) चना (ग) कपास (घ) मक्का [1]भा-2/इ-3
- इंदिरा गांधी नहर का पूर्व नाम क्या था? (क) गंग नहर (ख) राजस्थान नहर (ग) सरहिंद नहर (घ) भाखड़ा नहर [1]भा-2/इ-3
- भारत में थोरियम का प्रमुख स्रोत है: (क) बॉक्साइट (ख) केरल तट की मोनाज़ाइट रेत (ग) झारखंड का अभ्रक (घ) गोंडवाना कोयला [1]भा-2/इ-3
- भरमौर जनजातीय क्षेत्र भारत के किस राज्य में स्थित है? (क) उत्तराखंड (ख) जम्मू-कश्मीर (ग) हिमाचल प्रदेश (घ) सिक्किम [1]भा-2/इ-3
- विश्व के दिए गए रेखा-मानचित्र पर निम्नलिखित को अंकित कीजिए: (i) स्वेज़ नहर (ii) पनामा नहर (iii) रॉटरडम बंदरगाह [3]भा-1/मानचित्र
- भारत के दिए गए रेखा-मानचित्र पर निम्नलिखित को अंकित कीजिए: (i) कांडला बंदरगाह (ii) झरिया कोयला क्षेत्र (iii) डिगबोई तेल क्षेत्र [3]भा-2/मानचित्र
खंड-ख : 2 अंक के प्रश्न (7 × 2 = 14 अंक)
अथवा मानव भूगोल की किन्हीं दो उप-शाखाओं के नाम लिखिए तथा प्रत्येक के अध्ययन का एक-एक विषय बताइए।
| क्षेत्र | जनसंख्या | क्षेत्रफल (वर्ग किमी) |
|---|---|---|
| क्षेत्र अ | 9,00,000 | 1,500 |
| क्षेत्र ब | 1,20,000 | 800 |
अथवा मानव विकास सूचकांक के तीन आयाम (आधार) लिखिए।
अथवा गृह/कुटीर उद्योग तथा बड़े पैमाने के उद्योग में कोई दो अंतर लिखिए।
अथवा विश्व व्यापार संगठन (WTO) की स्थापना किस वर्ष हुई तथा इसने किस पूर्ववर्ती व्यवस्था का स्थान लिया?
अथवा किसी गाँव में 7 वर्ष एवं अधिक आयु की जनसंख्या 5,00,000 है, जिनमें 3,50,000 साक्षर हैं। जनगणना की परिभाषा के अनुसार साक्षरता दर निकालिए।
अथवा प्रशासनिक नगर तथा औद्योगिक नगर का अर्थ एक-एक उदाहरण सहित लिखिए।
अथवा जल-संभर प्रबंधन से क्या आशय है? इसके दो उद्देश्य लिखिए।
खंड-ग : 3 अंक के प्रश्न (4 × 3 = 12 अंक)
| क्षेत्र | जन्म-दर | मृत्यु-दर |
|---|---|---|
| P | 41 | 39 |
| Q | 38 | 13 |
| R | 12 | 10 |
अथवा मानव विकास के किन्हीं तीन स्तंभों की व्याख्या कीजिए।
अथवा पाइपलाइन परिवहन के तीन लाभ लिखिए।
अथवा सतत पोषणीय विकास का अर्थ लिखिए। इसे प्रसिद्ध करने वाली रिपोर्ट का नाम व वर्ष बताइए तथा इसे प्राप्त करने का एक उपाय लिखिए।
अथवा नगरीय मलिन बस्तियों की तीन समस्याएँ लिखिए।
खंड-घ : 4 अंक के प्रश्न (4 × 4 = 16 अंक)
अथवा बागानी कृषि की चार विशेषताएँ उदाहरण सहित लिखिए।
अथवा चतुर्थक तथा पंचम क्रियाकलापों का अर्थ उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
अथवा भारत में सिंचाई की आवश्यकता के चार कारण बताइए।
अथवा भारत के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में बंदरगाहों का महत्व (2 बिंदु) लिखिए तथा पश्चिमी तट के दो और पूर्वी तट के दो बंदरगाहों के नाम बताइए।
अंक-विभाजन सारणी
| भाग | इकाई | प्रश्न | अंक |
|---|---|---|---|
| भाग-1 मानव भूगोल के मूल सिद्धांत | इ-1 मानव भूगोल: प्रकृति एवं विषय क्षेत्र (अ.1) | 1(i), 3 | 3 |
| इ-2 विश्व जनसंख्या, मानव विकास (अ.2-3) | 4, 10 | 5 | |
| इ-3 प्राथमिक से अंतर्राष्ट्रीय व्यापार (अ.4-8) | 1(ii)-(iii), 5, 6, 11, 14, 15 | 17 | |
| मानचित्र कार्य (भाग-1) | 2(क) | 3 | |
| उप-योग | 28 | ||
| भाग-2 भारत: लोग और अर्थव्यवस्था | इ-1 जनसंख्या (अ.1) | 1(iv), 7 | 3 |
| इ-2 मानव बस्तियाँ (अ.2) | 8 | 2 | |
| इ-3 भू-संसाधन व कृषि, जल, खनिज-ऊर्जा, नियोजन (अ.3-6) | 1(v)-(viii), 9, 12, 16 | 13 | |
| इ-4 परिवहन-संचार, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार (अ.7-8) | 17 | 4 | |
| इ-5 चयनित मुद्दे एवं समस्याएँ (अ.9) | 13 | 3 | |
| मानचित्र कार्य (भाग-2) | 2(ख) | 3 | |
| उप-योग | 28 | ||
| कुल योग (28 + 28) | 56 | ||
उत्तर-कुंजी एवं अंक-योजना
(समान भाव वाले सही उत्तर पर पूर्ण अंक दें; शब्दशः मिलान आवश्यक नहीं।)
प्रश्न 1 (प्रत्येक 1)
(i) क – ग्रिफिथ टेलर। (ii) ख – मिल्पा। (iii) घ – पंचम। (iv) ख – प्रति हज़ार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या। (v) ख – चना। (vi) ख – राजस्थान नहर। (vii) ख – केरल तट की मोनाज़ाइट रेत। (viii) ग – हिमाचल प्रदेश (चंबा ज़िला)।
प्रश्न 2 (प्रत्येक सही अंकन 1; स्थान लगभग सही होने पर ही अंक)
(क) (i) स्वेज़ नहर – मिस्र; भूमध्य सागर को लाल सागर से जोड़ती है। (ii) पनामा नहर – पनामा (मध्य अमेरिका); अटलांटिक (कैरिबियन) को प्रशांत महासागर से जोड़ती है। (iii) रॉटरडम – नीदरलैंड, उत्तरी सागर तट पर राइन नदी के मुहाने (राइन-म्यूज़ डेल्टा) के निकट। (ख) (i) कांडला – गुजरात, कच्छ की खाड़ी का पश्चिमी तट। (ii) झरिया – झारखंड (धनबाद ज़िला), दामोदर घाटी। (iii) डिगबोई – असम (तिनसुकिया ज़िला), ऊपरी असम, ब्रह्मपुत्र घाटी का उत्तर-पूर्वी भाग।
प्रश्न 3 (2)
निश्चयवाद: प्रकृति मानव क्रियाओं को नियंत्रित करती है, मनुष्य निष्क्रिय माना जाता है (1); संभववाद: प्रकृति अवसर/संभावनाएँ देती है, मनुष्य अपनी आवश्यकता व तकनीक से चयन करने वाला सक्रिय कारक है (1)। अथवा: कोई दो उप-शाखाएँ (½+½) व विषय (½+½) – जैसे जनसंख्या भूगोल: जनसंख्या का वितरण-घनत्व; आर्थिक भूगोल: उत्पादन, व्यापार; सामाजिक भूगोल: समाज व स्थान का संबंध; नगरीय भूगोल: नगरों का विकास।
प्रश्न 4 (2)
(i) अ = 9,00,000 ÷ 1,500 = 600 व्यक्ति/वर्ग किमी; ब = 1,20,000 ÷ 800 = 150 व्यक्ति/वर्ग किमी (½+½)। (ii) क्षेत्र अ अधिक सघन; कारण – उपजाऊ मैदान, पर्याप्त जल, सम जलवायु, सुगम भू-आकृति, उद्योग-रोज़गार में से कोई एक (1)। अथवा: स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन, ज्ञान/शिक्षा, जीवन-स्तर/संसाधनों तक पहुँच (तीनों सही पर 2 अंक; दो सही पर 1)।
प्रश्न 5 (2)
खुला (उत्खनन/ओपन-कास्ट) खनन – सतह के पास अयस्क, सबसे सस्ता, अपेक्षाकृत सुरक्षित (1); भूमिगत (कूप/शाफ्ट) खनन – अयस्क गहराई में होने पर, लागत अधिक व जोखिम अधिक (1)। अथवा: कुटीर: परिवार के सदस्य, स्थानीय कच्चा माल, सरल औज़ार, कम पूँजी; बड़े पैमाने: बड़ी पूँजी, उन्नत मशीनें, विशेषीकृत श्रम, बड़ा उत्पादन व बाज़ार (2 अंतर × 1)।
प्रश्न 6 (2)
(i) व्यापार संतुलन = निर्यात − आयात = 45,000 − 52,000 = −7,000 करोड़ रुपये (घाटा) (1)। (ii) प्रतिकूल, क्योंकि आयात निर्यात से अधिक है (1)। अथवा: स्थापना 1995 (1); पूर्ववर्ती व्यवस्था GATT – शुल्क एवं व्यापार पर सामान्य समझौता (1)।
प्रश्न 7 (2)
दशकीय वृद्धि = (92 − 80)/80 × 100 = 15% (सूत्र/प्रक्रिया 1 + उत्तर 1)। अथवा: साक्षरता दर = (3,50,000 ÷ 5,00,000) × 100 = 70%; परिभाषा – 7 वर्ष व अधिक आयु की वह जनसंख्या जो समझ के साथ पढ़-लिख सके, उसका प्रतिशत (सूत्र 1 + उत्तर 1)।
प्रश्न 8 (2)
संहत: मकान पास-पास, घना जमाव, प्रायः उपजाऊ मैदान/जल स्रोत के निकट (1); प्रकीर्ण: मकान दूर-दूर, अलग-थलग खेतों/ढाणियों में, पहाड़ी-वन-मरुस्थलीय क्षेत्रों में (1)। अथवा: प्रशासनिक नगर – शासन/प्रशासन का केंद्र, उदा. चंडीगढ़ या नई दिल्ली (1); औद्योगिक नगर – उद्योग प्रधान, उदा. जमशेदपुर (1)।
प्रश्न 9 (2)
टाँका – वर्षा-जल संग्रह हेतु भूमिगत टंकी, प्रायः छत/आँगन के जल से भरी जाती है (1); बीकानेर, फलोदी और बाड़मेर क्षेत्र (1)। अथवा: जल-संभर प्रबंधन – जल-संभर क्षेत्र के भूमि-जल संसाधनों का संरक्षण व कुशल उपयोग (1); उद्देश्य – मृदा अपरदन रोकना, भूजल पुनर्भरण, जल उपलब्धता बढ़ाना (कोई दो, ½+½)।
प्रश्न 10 (3)
P – प्रथम अवस्था: जन्म व मृत्यु दर दोनों ऊँची, वृद्धि लगभग शून्य/धीमी (1)। Q – द्वितीय अवस्था: जन्म-दर अब भी ऊँची पर मृत्यु-दर घटी, अतः तीव्र जनसंख्या वृद्धि (1)। R – तृतीय अवस्था: दोनों दरें निम्न, वृद्धि धीमी/स्थिर (1)। अथवा: समता, सतत पोषणीयता, उत्पादकता, सशक्तीकरण में से कोई तीन, प्रत्येक की व्याख्या (1+1+1)।
प्रश्न 11 (3)
रेल: भारी माल व बड़ी संख्या में यात्रियों को लंबी दूरी तक ले जाने में उपयुक्त (1); प्रति इकाई परिवहन लागत अपेक्षाकृत कम (1); नियत समय-सारणी, सुरक्षित व अपेक्षाकृत कम प्रदूषणकारी (1)। अथवा पाइपलाइन: तरल/गैस (तेल, प्राकृतिक गैस, जल) का निरंतर प्रवाह (1); लगाने के बाद संचालन-व्यय कम व रखरखाव सरल (1); सड़क/रेल पर यातायात-भार व दुर्घटना जोखिम में कमी (1)।
प्रश्न 12 (3)
प्रत्येक प्रकार का नाम व एक विशेषता सही होने पर 1 (कुल 3): एंथ्रेसाइट – कार्बन सर्वाधिक, सर्वोत्तम गुणवत्ता, कम धुआँ; बिटुमिनस – सर्वाधिक प्रचलित वाणिज्यिक कोयला, धातुकर्म में प्रयुक्त; लिग्नाइट – भूरा, निम्न कोटि, नमी अधिक (जैसे नेयवेली, तमिलनाडु); पीट – कार्बन सबसे कम, कोयला बनने की प्रारंभिक अवस्था। अथवा: वर्तमान आवश्यकताएँ पूरी करते हुए भावी पीढ़ियों की क्षमता से समझौता न करने वाला विकास (1); ब्रुन्टलैंड रिपोर्ट 'हमारा साझा भविष्य' (Our Common Future), 1987 (1); उपाय – संसाधनों का संरक्षण/पुनर्चक्रण, नवीकरणीय ऊर्जा, वृक्षारोपण आदि (1)।
प्रश्न 13 (3)
कोई तीन कारण, प्रत्येक 1: अति-चराई; वनोन्मूलन; अनुचित कृषि/अति सिंचाई से जलभराव व लवणता; खनन; जल व वायु से मृदा अपरदन; रासायनिक उर्वरकों का अत्यधिक प्रयोग। अथवा: अति भीड़, स्वच्छ पेयजल व स्वच्छता का अभाव, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ, कम आय व बेरोज़गारी, असुरक्षित आवास (कोई तीन, 1 × 3)।
प्रश्न 14 (4)
चार विशेषताएँ (1 × 4): वन/झाड़ी साफ़ कर जलाना (कर्तन-दहन); राख से भूमि की उर्वरता; कुछ वर्ष खेती के बाद भूमि छोड़ना; छोटे खेत, सरल औज़ार (खुरपी, खोदने की छड़ी), पारिवारिक/सामुदायिक श्रम। अथवा: बड़ा एस्टेट/बागान; एकल फसलीकरण; पूँजी व वैज्ञानिक प्रबंधन; परिवहन व बाज़ार से जुड़ाव, बाहर से श्रमिक; उदाहरण – चाय, कॉफी, रबर (विशेषता 3 + उदाहरण 1)।
प्रश्न 15 (4)
चार कारक, प्रत्येक की संक्षिप्त व्याख्या (1 × 4): बाज़ार की निकटता; कच्चे माल की उपलब्धता; श्रम (संख्या व कौशल); शक्ति के साधन; परिवहन-संचार; पूँजी; सरकारी नीति (कोई चार)। अथवा: चतुर्थक – ज्ञान-आधारित सेवाएँ (अनुसंधान, सूचना-प्रौद्योगिकी, शिक्षा) (1) + उदाहरण (1); पंचम – उच्चतम स्तर के नीति-निर्णायक व वरिष्ठ प्रबंधक/अधिकारी (1) + उदाहरण (1)।
प्रश्न 16 (4)
कोई चार समस्याएँ (1 × 4): अनिश्चित व असमान मानसून व सिंचाई की कमी; छोटी व बिखरी जोत; निम्न उत्पादकता; पूँजी-ऋण की कमी; मृदा अपरदन/निम्नीकरण; विपणन-भंडारण सुविधाओं की कमी। अथवा: वर्षा की अनिश्चितता व असमानता; लंबा शुष्क मौसम; कुछ फसलों (जैसे धान) को अधिक जल; उच्च उपज किस्मों हेतु नियत सिंचाई; बहु-फसली खेती संभव (कोई चार)।
प्रश्न 17 (4)
स्वर्णिम चतुर्भुज: चार/छह लेन वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना (राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना का भाग) (1); दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता (1); लाभ – यात्रा-समय व परिवहन-लागत में कमी, उद्योग-व्यापार को गति, क्षेत्रीय संपर्क (कोई दो, 1+1)। अथवा: बंदरगाहों का महत्व – समुद्री व्यापार के प्रवेश-द्वार, आयात-निर्यात का अधिकांश माल संभालना (2); पश्चिमी तट – मुंबई, मार्मुगाव, कांडला, कोच्चि आदि (कोई दो, 1); पूर्वी तट – चेन्नई, विशाखापत्तनम, पारादीप आदि (कोई दो, 1)।

No comments:
Post a Comment