RBSE Class 12 Physics Complete Exam Kit 2026 — Formula Card, Revision & Important Questions | कक्षा 12 भौतिकी सम्पूर्ण परीक्षा किट

📅 Sunday, 15 February 2026 📖 पढ़ रहे हैं...
⚡ RBSE कक्षा 12 — भौतिक विज्ञान (Physics)
सम्पूर्ण बोर्ड परीक्षा किट 2026
🔴 परीक्षा-पूर्व अन्तिम पुनरावलोकन — सूत्र · प्रश्न · रणनीति

सभी 14 अध्याय · 56 अंक · सूत्र · सम्भावित प्रश्न · उत्तर-लेखन रणनीति
NCERTClasses.com
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान — पाठ्यक्रम सत्र 2025-26 — विषय कोड 40
मुखपृष्ठकक्षा 12 भौतिकी › अन्तिम दिवस पुनरावलोकन

RBSE कक्षा 12 भौतिक विज्ञान — सम्पूर्ण बोर्ड परीक्षा किट 2026

📅 15 फ़रवरी 2026 · 🕐 25 min read

⚠️ प्रिय विद्यार्थी! यह सामग्री परीक्षा-पूर्व पुनरावलोकन (Revision) हेतु है — नया अध्ययन आरम्भ करने हेतु नहीं। आप पूरे सत्र अपने विषय शिक्षक के मार्गदर्शन में मेहनत कर चुके हैं। यह लेख केवल उसी ज्ञान को व्यवस्थित रूप में दोहराने का साधन है। समस्त सूत्र एवं अवधारणाएँ NCERT भौतिकी पाठ्यपुस्तक (2025-26) पर आधारित हैं। शान्त रहें, आत्मविश्वास रखें — आप तैयार हैं।

इस लेख में 9 इकाइयों, 14 अध्यायों के सम्पूर्ण महत्वपूर्ण सूत्र, अंकवार सम्भावित प्रश्न, आंकिक प्रश्नों के प्रकार एवं उत्तर-लेखन की रणनीति दी गई है। परीक्षा प्रारूप: सैद्धान्तिक 56 अंक (3:15 घंटे) + सत्रांक 14 = पूर्णांक 70 + प्रायोगिक 30 = कुल 100

📋 Quick सूत्र कार्ड — सभी 14 अध्याय एक नज़र में
परीक्षा हॉल जाने से पहले बस यही पढ़ो — 5 मिनट में सब याद
इकाई 1: स्थिर वैद्युतिकी (7 अंक)
कूलॉम: F = kq₁q₂/r²   क्षेत्र: E = kq/r²
गॉस: ∮E⃗·dA⃗ = q/ε₀   तार: E = λ/(2πε₀r)
विभव: V = kq/r   ऊर्जा: U = ½CV²
C: ε₀A/d   श्रेणी 1/C=1/C₁+1/C₂   समान्तर C=C₁+C₂
इकाई 2: विद्युत धारा (5 अंक)
ओम: V=IR   R=ρl/A   शक्ति: P=I²R=V²/R
किरचॉफ: ΣI=0, ΣV=0   व्हीटस्टोन: P/Q=R/S
मीटर ब्रिज: R/S = l/(100−l)   ε=V+Ir
इकाई 3: चुम्बकत्व (8 अंक)
बायो-सावर्ट: dB=(μ₀/4π)(Idlsinθ/r²)
तार: B=μ₀I/(2πd)   कुण्डली: B=μ₀NI/(2R)
सोलेनॉइड: B=μ₀nI   बल: F=qvBsinθ
2 तार: F/l=μ₀I₁I₂/(2πd)   τ=NIABsinθ
क्यूरी: χ=C/T (अनुचुम्बकीय)
इकाई 5: EM तरंगें (2 अंक)
c=1/√(μ₀ε₀)   Iᴅ=ε₀(dφₑ/dt)
क्रम (↑λ): γ→X→UV→V→IR→M→R
🔴 इकाई 6: प्रकाशिकी (12 अंक)
दर्पण: 1/v+1/u=1/f   m=−v/u
लेंस: 1/v−1/u=1/f   m=v/u   P=1/f
लेंस निर्माता: 1/f=(μ−1)[1/R₁−1/R₂]
प्रिज्म: δ=(μ−1)A   μ=sin[(A+δₘ)/2]/sin(A/2)
sinC=1/μ   दूरदर्शी: M=−fₒ/fₑ   L=fₒ+fₑ
यंग: β=λD/d   ब्रूस्टर: tanθᵦ=μ   I=I₀cos²θ
🔴 इकाई 4: EMI + AC (9 अंक)
फैराडे: ε=−N(dφ/dt)   गतिक: ε=Blv
L: ε=−L(dI/dt)   L=μ₀n²Al   U=½LI²
RMS: V₀/√2, I₀/√2   Xc=1/ωC   XL=ωL
LCR: Z=√[R²+(XL−Xc)²]   f₀=1/(2π√LC)
शक्ति: P=VIcosφ   ट्रांस: Vₛ/Vₚ=Nₛ/Nₚ
इकाई 7+8: द्वैत + परमाणु + नाभिक (10 अंक)
प्रकाश-वैद्युत: eV₀=hν−φ   λ₀=hc/φ
डी-ब्रॉग्ली: λ=h/mv=12.27/√V Å
बोर: rₙ=0.53n² Å   Eₙ=−13.6/n² eV
1/λ=R[1/n₁²−1/n₂²]   T½=0.693/λ
B.E.: Δm×931.5 MeV   N=N₀e^(−λt)
इकाई 9: इलेक्ट्रॉनिक्स (5 अंक)
n: पंचसंयोजी(P,As)→e⁻   p: त्रिसंयोजी(B,Al)→hole
nₑnₕ=nᵢ²   अग्र→धारा   पश्च→नगण्य   AC→DC दिष्टकारी
📌 नियतांक: e=1.6×10⁻¹⁹C | h=6.63×10⁻³⁴Js | c=3×10⁸m/s | k=9×10⁹ | ε₀=8.85×10⁻¹² | μ₀=4π×10⁻⁷ | mₑ=9.1×10⁻³¹kg | 1eV=1.6×10⁻¹⁹J
⚠️ यदि कोई संकेत (Symbol) अस्पष्ट दिखे तो कृपया NCERT पाठ्यपुस्तक में अंकित सूत्र को ही मान्य समझें

1. ⏰ आज की रणनीति — समय-विभाजन

📌 सुनहरा नियम: आज नया कुछ मत पढ़ो। जो पढ़ा है उसे पक्का करो। सूत्र याद करो, चित्र बनाना अभ्यास करो, आंकिक प्रश्नों के तरीके दोहराओ।
समयक्या करेंअवधि
प्रातः 8-8:30☕ इस पृष्ठ की सूत्र पुस्तिका (नीचे) एक बार पूरी पढ़ें30 मिनट
8:30-10:30🔴 प्रकाशिकी (12 अंक) — किरण आरेख, सूत्र, आंकिक2 घंटे
10:30-12:00🔴 EMI + AC (9 अंक) — फैराडे, LCR, ट्रांसफॉर्मर1.5 घंटे
12:00-1:00🍽️ भोजन + विश्राम (अनिवार्य — थका हुआ मस्तिष्क काम नहीं करता)1 घंटा
1:00-2:30🔴 चुम्बकत्व (8 अंक) + 🟡 स्थिर वैद्युतिकी (7 अंक)1.5 घंटे
2:30-4:00🟡 परमाणु+नाभिक (6) + विद्युत धारा (5) + इलेक्ट्रॉनिक्स (5)1.5 घंटे
4:00-5:00🟢 द्वैत प्रकृति (4) + EM तरंगें (2) + सूत्र दोहराव1 घंटा
5:00-6:00🔢 Top 15 आंकिक प्रश्न — केवल विधि दोहराओ, पूरा हल मत करो1 घंटा
6:00-7:00🍽️ रात्रि भोजन + टहलना — पुस्तक बन्द1 घंटा
7:00-8:30📋 अन्तिम सूत्र दोहराव — इस पृष्ठ की सूत्र पुस्तिका फिर से1.5 घंटे
9:00 बजे😴 सो जाओ — 7-8 घंटे की नींद अनिवार्य। नींद में मस्तिष्क जानकारी organize करता है।
💡 व्याख्याता की सलाह: रात 12 बजे तक जागकर पढ़ने वाला विद्यार्थी परीक्षा में कम अंक लाता है। क्यों? क्योंकि 3:15 घंटे का पेपर एकाग्रता माँगता है — थका हुआ मस्तिष्क 2 घंटे बाद गलतियाँ करने लगता है। जल्दी सोओ, तरोताज़ा होकर परीक्षा दो।

2. 📊 अंकभार सारणी — किसे पहले पढ़ें

प्राथमिकताइकाईअध्यायअंकRevision समय
🔴 पहले6. प्रकाशिकीCh 9 (किरण) + Ch 10 (तरंग)122 घंटे
🔴 पहले4. EMI + ACCh 6 + Ch 791.5 घंटे
🔴 पहले3. चुम्बकत्वCh 4 + Ch 581 घंटा
🟡 फिर1. स्थिर वैद्युतिकीCh 1 + Ch 2745 मिनट
🟡 फिर8. परमाणु + नाभिकCh 12 + Ch 13645 मिनट
🟡 फिर2. विद्युत धाराCh 3530 मिनट
🟡 फिर9. इलेक्ट्रॉनिक्सCh 14530 मिनट
🟢 अन्त में7. द्वैत प्रकृतिCh 11420 मिनट
🟢 अन्त में5. EM तरंगेंCh 8215 मिनट
कुल56~9 घंटे

3. 🔴 इकाई 6: प्रकाशिकी — 12 अंक (सर्वोच्च प्राथमिकता)

📐 Ch 9 — किरण प्रकाशिकी (7 अंक)

दर्पण सूत्र: 1/v + 1/u = 1/f    |    आवर्धन: m = −v/u
लेंस सूत्र: 1/v − 1/u = 1/f    |    आवर्धन: m = v/u
लेंस निर्माता सूत्र: 1/f = (μ−1)[1/R₁ − 1/R₂]
क्षमता: P = 1/f (डायोप्टर)    |    संयुक्त: P = P₁ + P₂
प्रिज्म: δ = (μ−1)A (पतला प्रिज्म)    |    δ = i₁ + i₂ − A
न्यूनतम विचलन: μ = sin[(A+δₘ)/2] / sin(A/2) (न्यूनतम विचलन की स्थिति में, i₁=i₂)
पूर्ण आन्तरिक परावर्तन: sin C = 1/μ   (C = क्रान्तिक कोण)
सूक्ष्मदर्शी: M = −(v/u)(1 + D/fₑ) [अन्तिम प्रतिबिम्ब D पर]
सूक्ष्मदर्शी: M = −L/fₒ × D/fₑ [अन्तिम प्रतिबिम्ब ∞ पर]
दूरदर्शी: M = −fₒ/fₑ    |    L = fₒ + fₑ
🎯 5 अंक निश्चित प्रश्न (हर वर्ष आता है):
(i) प्रिज्म से प्रकाश का अपवर्तन — चित्र सहित δₘ का व्यंजक निकालें
(ii) खगोलीय दूरदर्शी — किरण आरेख, आवर्धन क्षमता एवं लम्बाई
(iii) संयुक्त सूक्ष्मदर्शी — किरण आरेख एवं आवर्धन
→ इन तीनों में से एक 5 अंक का प्रश्न अवश्य आएगा। चित्र स्पष्ट बनाओ!

🌊 Ch 10 — तरंग प्रकाशिकी (5 अंक)

यंग का द्विछिद्र: फ्रिंज चौड़ाई β = λD/d
n-वीं दीप्त फ्रिंज: yₙ = nλD/d
n-वीं अदीप्त: yₙ = (2n−1)λD/2d
एकल छिद्र: प्रथम निम्निष्ठ asinθ = λ
विभेदन क्षमता: θ = 1.22λ/D
ब्रूस्टर नियम: tanθᵦ = μ   (θᵦ = ध्रुवण कोण)
मैलस नियम: I = I₀cos²θ
🔁 बार-बार पूछा गया:
→ यंग के प्रयोग का चित्र + फ्रिंज चौड़ाई β = λD/d की स्थापना (3 या 5 अंक)
→ व्यतिकरण एवं विवर्तन में अन्तर (2 अंक)
→ ध्रुवण क्या है? ब्रूस्टर नियम (2 अंक)

4. 🔴 इकाई 4: विद्युतचुम्बकीय प्रेरण + AC — 9 अंक

⚡ Ch 6 — EMI (4 अंक)

चुम्बकीय फ्लक्स: φ = BAcosθ
फैराडे का नियम: ε = −dφ/dt
N फेरों की कुण्डली: ε = −N(dφ/dt)
गतिक EMF: ε = Blv (चालक की लम्बाई l, वेग v)
स्वप्रेरकत्व: ε = −L(dI/dt)    |    φ = LI
सोलेनॉइड का L: L = μ₀n²Al
अन्योन्य प्रेरकत्व: ε₂ = −M(dI₁/dt)
LC ऊर्जा: U = ½LI² + ½CV² = ½CV₀² (संरक्षित)

🔌 Ch 7 — प्रत्यावर्ती धारा (5 अंक)

AC: V = V₀sinωt    |    I = I₀sin(ωt ± φ)
RMS मान: Vᵣₘₛ = V₀/√2    |    Iᵣₘₛ = I₀/√2
प्रतिघात: Xc = 1/ωC    |    XL = ωL
LCR प्रतिबाधा: Z = √[R² + (XL−Xc)²]
कला कोण: tanφ = (XL−Xc)/R
अनुनाद: XL = Xc → ω₀ = 1/√(LC) → f₀ = 1/(2π√LC)
शक्ति: P = VᵣₘₛIᵣₘₛcosφ   (cosφ = शक्ति गुणांक)
ट्रांसफॉर्मर: Vₛ/Vₚ = Nₛ/Nₚ = Iₚ/Iₛ
🎯 5 अंक निश्चित:
(i) श्रेणीबद्ध LCR परिपथ — फेज़र आरेख, प्रतिबाधा Z, अनुनाद
(ii) ट्रांसफॉर्मर — सिद्धान्त, चित्र, सूत्र, ऊर्जा हानियाँ
(iii) फैराडे के नियम — गतिक EMF ε = Blv की स्थापना
→ LCR या ट्रांसफॉर्मर में से एक अवश्य आएगा।

5. 🔴 इकाई 3: गतिमान आवेश एवं चुम्बकत्व — 8 अंक

🧲 Ch 4 — गतिमान आवेश (5 अंक)

बायो-सावर्ट: dB = (μ₀/4π)(Idl×r̂/r²)
सीधे तार से दूरी d पर: B = μ₀I/(2πd)
वृत्ताकार कुण्डली के केन्द्र पर: B = μ₀NI/(2R)
सोलेनॉइड: B = μ₀nI
ऐम्पियर का नियम: ∮B⃗·dl⃗ = μ₀Iₑₙ
लॉरेन्ट्ज बल: F⃗ = q(v⃗×B⃗)   |   F = qvBsinθ
धारावाही चालक पर: F = BIlsinθ
दो समान्तर तारों के बीच: F/l = μ₀I₁I₂/(2πd)
चुम्बकीय आघूर्ण: M = NIA   |   τ = M×B = NIABsinθ
गैल्वेनोमीटर: I = (C/NAB)θ   |   चल कुण्डली

🧲 Ch 5 — चुम्बकत्व एवं द्रव्य (3 अंक)

चुम्बकीय प्रवृत्ति: χ = M/H   |   पारगम्यता: μ = μ₀(1+χ)
अनुचुम्बकत्व: χ > 0 (छोटा)   |   प्रतिचुम्बकत्व: χ < 0 (छोटा)
लौहचुम्बकत्व: χ >> 1   |   क्यूरी नियम: χ = C/T (केवल अनुचुम्बकीय)
छड़ चुम्बक: अक्षीय B = μ₀2M/(4πd³)   |   निरक्षीय B = μ₀M/(4πd³)
बारम्बार पूछा गया:
→ बायो-सावर्ट नियम + वृत्ताकार कुण्डली पर B (3-5 अंक)
→ चल कुण्डली गैल्वेनोमीटर — चित्र, सिद्धान्त (3-5 अंक)
→ अनु/प्रति/लौह चुम्बकत्व में अन्तर (2-3 अंक)

6. 🟡 इकाई 1: स्थिर वैद्युतिकी — 7 अंक

⚡ Ch 1 — वैद्युत आवेश एवं क्षेत्र (4 अंक)

कूलॉम: F = kq₁q₂/r²   (k = 9×10⁹ Nm²/C²)
वैद्युत क्षेत्र: E = kq/r²   |   E⃗ = F⃗/q₀
द्विध्रुव आघूर्ण: p = q×2l
अक्षीय E: E = 2kp/r³   |   निरक्षीय E: E = kp/r³
गॉस नियम: ∮E⃗·dA⃗ = q/ε₀
अनन्त तार: E = λ/(2πε₀r)   |   समतल शीट: E = σ/(2ε₀)

🔋 Ch 2 — स्थिरवैद्युत विभव एवं धारिता (3 अंक)

विभव: V = kq/r   |   V = −∫E⃗·dr⃗
ऊर्जा: U = kq₁q₂/r   |   U = ½CV² = Q²/(2C)
समान्तर प्लेट: C = ε₀A/d   |   परावैद्युत: C = Kε₀A/d
श्रेणी: 1/C = 1/C₁ + 1/C₂   |   समान्तर: C = C₁ + C₂
सम्भावित:
→ गॉस नियम से E — अनन्त तार / समतल शीट / गोलीय कोश (3-5 अंक)
→ समान्तर प्लेट संधारित्र — धारिता, परावैद्युत प्रभाव (3 अंक)

7. 🟡 इकाई 8: परमाणु + नाभिक — 6 अंक

⚛️ Ch 12 — परमाणु (3 अंक)

बोर का कक्षा त्रिज्या: rₙ = 0.53n² Å = 0.053n² nm (हाइड्रोजन)
ऊर्जा: Eₙ = −13.6/n² eV
वेग: vₙ = 2.18×10⁶/n m/s
तरंगदैर्घ्य: 1/λ = R[1/n₁² − 1/n₂²]   (R = 1.097×10⁷/m)
श्रेणी: लाइमन (n₁=1), बामर (n₁=2), पाश्चन (n₁=3)

☢️ Ch 13 — नाभिक (3 अंक)

नाभिकीय त्रिज्या: R = R₀A^(1/3)   (R₀ = 1.2 fm)
द्रव्यमान क्षति: Δm = [Zmₚ + (A−Z)mₙ] − M
बन्धन ऊर्जा: B.E. = Δm × 931.5 MeV
रेडियोऐक्टिव क्षय: N = N₀e^(−λt)
अर्धायु: T₁/₂ = 0.693/λ
α-क्षय: ₚX^A → ₍ₚ₋₂₎Y^(A-4) + ₂He⁴
β-क्षय: ₚX^A → ₍ₚ₊₁₎Y^A + ₋₁e⁰ + ν̄
निश्चित प्रश्न:
→ बोर का परमाणु मॉडल — अभिगृहीत + ऊर्जा/त्रिज्या का व्यंजक (3-5 अंक)
→ रेडियोऐक्टिव क्षय नियम — N = N₀e^(−λt) + अर्धायु (2-3 अंक)
→ नाभिकीय विखण्डन एवं संलयन में अन्तर (2 अंक)

8. 🟡 इकाई 2: विद्युत धारा — 5 अंक

ओम का नियम: V = IR
प्रतिरोधकता: R = ρl/A   |   ρ(T) = ρ₀[1+α(T−T₀)]
श्रेणी: R = R₁ + R₂   |   समान्तर: 1/R = 1/R₁ + 1/R₂
किरचॉफ: ΣI = 0 (जंक्शन)   |   ΣV = 0 (लूप)
व्हीटस्टोन: P/Q = R/S   (सन्तुलित सेतु)
EMF: ε = V + Ir   |   शक्ति: P = I²R = V²/R
मीटर ब्रिज: R/S = l/(100−l)
पक्का आएगा:
→ किरचॉफ के नियम — आंकिक (3-5 अंक)
→ व्हीटस्टोन सेतु / मीटर ब्रिज — चित्र, सिद्धान्त (3 अंक)
→ विद्युत सेल का आन्तरिक प्रतिरोध (2 अंक)

9. 🟡 इकाई 9: इलेक्ट्रॉनिक्स — 5 अंक

p-n संधि: अग्र बायस → कम प्रतिरोध, धारा प्रवाह
p-n संधि: पश्च बायस → उच्च प्रतिरोध, नगण्य धारा
डायोड दिष्टकारी: AC → DC (अर्ध-तरंग, पूर्ण-तरंग)
n-प्रकार: पंचसंयोजी अपमिश्रण (P, As) → इलेक्ट्रॉन बहुसंख्यक
p-प्रकार: त्रिसंयोजी अपमिश्रण (B, Al) → होल बहुसंख्यक
nₑnₕ = nᵢ² (द्रव्यमान क्रिया नियम)
निश्चित:
→ p-n संधि डायोड — अग्र/पश्च बायस, V-I अभिलक्षणिक (3-5 अंक)
→ पूर्ण तरंग दिष्टकारी — परिपथ चित्र + कार्यविधि (3-5 अंक)
→ n-प्रकार एवं p-प्रकार अर्धचालक में अन्तर (2 अंक)

10. 🟢 इकाई 7: द्वैत प्रकृति — 4 अंक

आइंस्टीन का प्रकाश-वैद्युत: Kₘₐₓ = hν − φ   |   eV₀ = hν − hν₀
देहली आवृत्ति: ν₀ = φ/h   |   λ₀ = hc/φ
फोटॉन ऊर्जा: E = hν = hc/λ
संवेग: p = h/λ = E/c
डी-ब्रॉग्ली: λ = h/p = h/mv = h/√(2mKE)
इलेक्ट्रॉन: λ = 12.27/√V Å (V = विभवान्तर)
आएगा:
→ आइंस्टीन का प्रकाश-वैद्युत समीकरण — स्थापना + ग्राफ (3-5 अंक)
→ डी-ब्रॉग्ली परिकल्पना + λ = h/mv (2 अंक)

11. 🟢 इकाई 5: विद्युतचुम्बकीय तरंगें — 2 अंक

विस्थापन धारा: Iᴅ = ε₀(dφₑ/dt)
EM तरंग वेग: c = 1/√(μ₀ε₀) = 3×10⁸ m/s
स्पेक्ट्रम (बढ़ती λ): γ → X → UV → दृश्य → IR → सूक्ष्म → रेडियो
c = νλ
2 अंक पक्का:
→ EM स्पेक्ट्रम — तरंगों का क्रम, उपयोग (2 अंक)
→ विस्थापन धारा क्या है? (1-2 अंक)

12. 🔢 सम्भावित आंकिक प्रश्न — Top 15

⚠️ आंकिक प्रश्न = पक्के अंक! सूत्र लिखो, मान रखो, इकाई लिखो — 3 अंक पक्के। गणना गलत भी हो तो भी 2-3 अंक मिलते हैं।
क्र.प्रश्न का प्रकारमुख्य सूत्रअंक
1लेंस/दर्पण से प्रतिबिम्ब की स्थिति एवं आवर्धन1/v − 1/u = 1/f3-5
2यंग के प्रयोग में फ्रिंज चौड़ाई / तरंगदैर्घ्य ज्ञात करनाβ = λD/d3
3LCR परिपथ में अनुनाद आवृत्ति, Z, शक्ति गुणांकf₀ = 1/(2π√LC)3-5
4ट्रांसफॉर्मर में Vₛ, Iₛ ज्ञात करनाVₛ/Vₚ = Nₛ/Nₚ3
5बोर मॉडल — n-वीं कक्षा की त्रिज्या, ऊर्जा, तरंगदैर्घ्यEₙ = −13.6/n² eV3
6प्रकाश-वैद्युत — V₀, Kₘₐₓ, λ₀ ज्ञात करनाeV₀ = hν − φ3
7डी-ब्रॉग्ली तरंगदैर्घ्य ज्ञात करनाλ = h/√(2meV)2-3
8कूलॉम बल / विद्युत क्षेत्र ज्ञात करनाF = kq₁q₂/r²2-3
9संधारित्र संयोजन — तुल्य धारिता, ऊर्जाश्रेणी/समान्तर सूत्र3
10किरचॉफ / व्हीटस्टोन — अज्ञात R ज्ञात करनाP/Q = R/S3
11गतिक EMF — ε = Blvε = Blv2-3
12चुम्बकीय क्षेत्र — सीधे तार / कुण्डली से दूरी परB = μ₀I/(2πd)3
13रेडियोऐक्टिव क्षय — अर्धायु से शेष मात्राN = N₀/2ⁿ2-3
14द्रव्यमान क्षति → बन्धन ऊर्जाB.E. = Δm × 931.52-3
15प्रिज्म का अपवर्तनांक / न्यूनतम विचलनμ = sin[(A+δₘ)/2]/sin(A/2)3

13. ✍️ उत्तर-लेखन रणनीति

📌 गोल्डन रूल्स — इन्हें आज रात याद करो:

नियम 1: सूत्र + इकाई = अंक। हर उत्तर में सूत्र लिखो, मान प्रतिस्थापित करो, इकाई लिखो। चाहे उत्तर गलत भी आए — सूत्र + विधि के 60-70% अंक मिलते हैं।

नियम 2: चित्र = बोनस अंक। प्रकाशिकी, EMI, परिपथ — जहाँ भी चित्र सम्भव हो, बनाओ। स्पष्ट, नामांकित चित्र 1-2 अतिरिक्त अंक दिला सकता है।

नियम 3: समय-प्रबन्धन। 56 अंक, 195 मिनट = प्रति अंक ~3.5 मिनट। 5 अंक का प्रश्न = अधिकतम 17 मिनट। 1 अंक = 2 मिनट। अन्तिम 15 मिनट पुनरीक्षण हेतु बचाओ।

नियम 4: पहले आसान, फिर कठिन। वस्तुनिष्ठ (1 अंक) सबसे पहले करो — यह 10-12 मिनट में 8-10 अंक दिला देगा। फिर 2 अंक वाले, फिर 3, फिर 5 अंक वाले।

नियम 5: खाली मत छोड़ो। कुछ नहीं आता तो भी सूत्र लिखो, चित्र बनाओ, जो भी सम्बन्धित जानकारी है वह लिखो — 1-2 अंक अवश्य मिलेंगे।

14. ❌ सामान्य गलतियाँ — बचें

गलतीसमाधान
इकाई नहीं लिखना (F = 5 लिखा, N नहीं लिखा)हमेशा SI इकाई लिखो — अंक कटते हैं
दर्पण/लेंस में चिह्न परिपाटी (sign convention) भूलनाu हमेशा −ve (वस्तु बाईं ओर), अवतल f = −ve
विद्युत धारा की दिशा भूलनापरम्परागत धारा = +ve → −ve (इलेक्ट्रॉन के विपरीत)
लेंस निर्माता सूत्र में R₁, R₂ का चिह्नउभयोत्तल: R₁ = +ve, R₂ = −ve
eV एवं J में भ्रम1 eV = 1.6×10⁻¹⁹ J — परिवर्तन अवश्य करो
EM तरंगों का क्रम उलट लिखनाγ X U V I M R = "Girls eXperience Unusual Visions In Marriage Reception"
5 अंक के प्रश्न में केवल सूत्र लिखकर छोड़ना5 अंक = परिभाषा + चित्र + स्थापना + उदाहरण

15. 🌙 रात की तैयारी — अन्तिम चेकलिस्ट

✅ परीक्षा से एक रात पहले:

प्रवेश-पत्र (Admit Card) बैग में रखा?
2 नीले पेन + 1 काला पेन + पेन्सिल + रबड़ + स्केल + कैलकुलेटर (यदि अनुमत)?
पानी की बोतल + हल्का नाश्ता?
परीक्षा केन्द्र का पता + पहुँचने का समय = परीक्षा से 30 मिनट पहले?
घड़ी (मोबाइल नहीं) — समय प्रबन्धन हेतु?
9 बजे सो जाओ — 7 घंटे नींद अनिवार्य!

सुबह उठकर: 30 मिनट सूत्र पुस्तिका → हल्का नाश्ता → आत्मविश्वास → परीक्षा!
🔴 याद रखो: तुम पूरे वर्ष मेहनत कर चुके हो। आज का दिन सिर्फ दोहराने का है — नया कुछ पढ़ने का नहीं। जो आता है उसे पक्का करो, जो नहीं आता उसे छोड़ो — 56 में से 40+ अंक बहुत अच्छा स्कोर है। शान्त रहो, आत्मविश्वास रखो, सर्वश्रेष्ठ करो! 🙏
📥 PDF डाउनलोड करें — ऑफलाइन पढ़ें
सम्पूर्ण सूत्र + सम्भावित प्रश्न — WhatsApp पर मित्रों को भेजें
⬇️ सूत्र Quick Card PDF (2 पेज — 353 KB)
Google Drive से सीधा डाउनलोड — बस में, ऑटो में, परीक्षा हॉल के बाहर पढ़ो

या पूरा लेख PDF बनाएँ —
साफ़ पृष्ठ खुलेगा → "Save as PDF" करें → सभी सूत्र + प्रश्न एक PDF में

16. जुड़ें — Social Media

🎯 Marwari Mission 100™ — RBSE तैयारी
📚 Notes | Tests | Updates | Circulars
🔹 Facebook Q&A Group — प्रश्नोत्तर एवं चर्चा
facebook.com/groups/2009944686471699
🔹 WhatsApp Notes Channel — दैनिक Notes एवं Updates
whatsapp.com/channel/0029VaPUA7uAu3aQAyYBoO2L
🔹 Telegram Tests & Notes — MCQ Tests एवं Study Material
t.me/testseries4u
✅ बेहतर तैयारी · पक्की सफलता

17. FAQ

सबसे ज्यादा अंक किस इकाई से आते हैं?

प्रकाशिकी (इकाई 6) से सर्वाधिक 12 अंक, उसके बाद EMI+AC (9 अंक), चुम्बकत्व (8 अंक), स्थिर वैद्युतिकी (7 अंक)।

अन्तिम दिन क्या Revision करें?

पहले सूत्र पुस्तिका (30 मिनट), फिर उच्च अंकभार वाले अध्याय — प्रकाश → EMI → चुम्बकत्व → वैद्युतिकी। आंकिक प्रश्नों की विधि दोहराओ।

आंकिक प्रश्न गलत हो जाए तो?

कोई बात नहीं! सही सूत्र + सही विधि + सही इकाई = 60-70% अंक मिलते हैं। अन्तिम उत्तर गलत होने पर भी पूरे अंक नहीं कटते।

पेपर में समय कम पड़ जाए तो?

पहले 1 अंक वाले (10 मिनट), फिर 2 अंक, फिर 3 अंक, अन्त में 5 अंक। कभी 5 अंक का प्रश्न पहले मत करो — यह समय की बर्बादी है।

रात को कितने बजे तक पढ़ें?

अधिकतम रात 9 बजे तक। 7-8 घंटे की नींद लो — थका हुआ मस्तिष्क 3 घंटे के पेपर में गलतियाँ करता है।

📚 अन्य विषयों की तैयारी: कक्षा 10 एवं 12 के सभी विषयों की सम्पूर्ण सामग्री (177+ संसाधन) — सम्पूर्ण सूचीपत्र यहाँ देखें →
अस्वीकरण एवं विशेष सूचना:

1. शैक्षणिक प्रामाणिकता: हमने इस सामग्री की शुद्धता हेतु शत-प्रतिशत प्रयास किया है। समस्त सूत्र, नियम एवं अवधारणाएँ NCERT भौतिकी पाठ्यपुस्तक (2025-26) एवं RBSE पाठ्यक्रम (विषय कोड 40) पर आधारित हैं। इसके बावजूद, फ़ॉन्ट परिवर्तन, भिन्न उपकरणों (Device), ब्राउज़र संस्करण एवं संगणक प्रणाली (Computer Version) के कारण कुछ गणितीय संकेतों (Mathematical Symbols) या ग्रीक अक्षरों में भ्रम की सम्भावना हो सकती है। ऐसी किसी भी स्थिति में NCERT की अधिकृत पाठ्यपुस्तक में अंकित सूत्र एवं व्यंजक ही अन्तिम एवं मान्य हैं।

2. शिक्षक का स्थान सर्वोपरि: यह सामग्री आपके विद्यालय के विषय शिक्षक एवं मार्गदर्शक द्वारा प्रदत्त ज्ञान की सहायक है, विकल्प नहीं। आपके शिक्षक एवं मार्गदर्शक की प्रदत्त जानकारी एवं निर्देश ही अन्तिम हैं। हम मात्र शिक्षक के सहायक हैं — शिक्षक कदापि नहीं।

3. संस्थागत स्थिति: NCERTClasses.com किसी भी प्रकार की राजकीय, सरकारी अथवा बोर्ड-सम्बद्ध संस्था नहीं है। यह एक स्वतन्त्र शैक्षणिक मंच है। परीक्षा में किन प्रश्नों के आने की गारण्टी नहीं दी जा सकती।

अधिकृत स्रोत: rajeduboard.rajasthan.gov.in · ncert.nic.in
📚 अन्य विषयों की तैयारी भी करनी है?
Class 12 — सभी विषय · सभी संकाय — Notes, MCQ, Model Papers
यह सामग्री विद्यार्थियों के शिक्षक की सहायक है — पूर्णतः निःशुल्क — कृपया अपने सहपाठियों को भी भेजें 🙏

अन्तिम अद्यतन: 15 फ़रवरी 2026 · © 2026 NCERTClasses.com — विद्यार्थी के शिक्षक का सहायक

📤 शेयर करें:

💼

सरकारी नौकरी की तैयारी करें!

SSC, Railway, Bank, UPSC के लिए

Visit Now →

💬 टिप्पणियाँ

No comments:

Post a Comment